Posts

नाश्ता नहीं करती थी महिला, इस छोटी-सी बात का हुआ ये भयंकर नतीजा

Image
चीन में एक अजीबोगरीब मामले में एक महिला के पेट से 200 से ज्यादा पत्थर (स्टोन) निकाले गए हैं। डॉक्टरों ने पेट में इतने सारे स्टोन बनने का जो कारण बताया है, वह चौंकाने वाला है। उनका कहना है कि महिला सुबह नाश्ता नहीं करती थी, इसलिए उसकी यह हालत हुई। -चीन के गुआंगजी शहर स्थित हॉस्पिटल में एक महिला का ऑपरेशन करके उसके पेट से 200 से अधिक स्टोन निकाले गए। -45 साल की इस महिला का नाम मिस चेन बताया गया है। ये स्टोर उसके गॉलब्लेडर और लिवर में थे। इनकी साइज छोटे कंकड़ से लेकर अंडे के बराबर थी। -इस महिला को 10 साल पहले पेट दर्द हुआ था, लेकिन ऑपरेशन से डर की वजह से उसने स्टोर नहीं निकलवाया। धीरे-धीरे स्टोंस की संख्या बढ़ती रही। -हाल ही में जब दर्द असहनीय हो गया, तो उसे ऑपरेशन कराना ही पड़ा। इस ऑपरेशन में साढ़े 6 घंटे लगे। -उसका ऑपरेशन करने वाले डॉ. कुआन जुवेई का कहना है कि नाश्ता न करने के कारण उसकी यह हालत हुई थी। डॉक्टर जुवेई के मुताबिक, यदि कोई व्यक्ति सुबह का नाश्ता नहीं करता है, तो उसके गॉलब्लैडर में संकुचन और फैलाव नहीं होता है। इससे वहां एक पीले-भूरे रंग का लिक्विड बनने लगता है।